मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

वाराणसीः काशी विद्यापीठ में निकली राम दरबार झांकी, छात्रा अंकिता की भगवान श्रीराम पर बनी पेंटिंग गिनीज बुक में हुई शामिल

Rakesh

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे देशभर में भक्तिमय माहौल बना है। हर तरफ़ जय श्रीराम की गूंज के बीच मोक्ष नगरी वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रभु श्रीराम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान नाट्यकला अनुभाग के छात्र-छात्राएं भगवान राम, सीता और हनुमान सहित कई स्वरूपों में नज़र आए।

student Ankita's painting on Lord Shri Ram
शेयर करें

वाराणसी। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे देशभर में भक्तिमय माहौल बना है। हर तरफ़ जय श्रीराम की गूंज के बीच मोक्ष नगरी वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रभु श्रीराम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान नाट्यकला अनुभाग के छात्र-छात्राएं भगवान राम, सीता और हनुमान सहित कई स्वरूपों में नज़र आए।

इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा रही भगवान श्रीराम के एक पेंटिंग की, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हुई है। इसे काशी विद्यापीठ की ही छात्रा अंकिता वर्मा ने बनाया है। मालूम हो कि मेहंदी के इस्तेमाल से बनी श्रीराम की यह पेंटिंग काफ़ी लुभावनी लग रही है।

क्योंकि गीली मेहंदी का प्रयोग कर बनाई गई किसी भी पेंटिंग में यह सबसे बड़ी के साथ साफ़ और स्थिर भी है। विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने छात्रा अंकिता वर्मा को सर्टिफिकेट और मेडल से सम्मानित किया। अंकिता ने बताया कि यह उनके लिए काफ़ी खुशी का पल है और वह सभी का धन्यवाद करती हैं।

टैग: student
शेयर करें