Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः कौशांबी में रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, गिरफ्तार, आठ साल की बच्ची से की थी दरिंदगी

यूपीः कौशांबी में रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, गिरफ्तार, आठ साल की बच्ची से की थी दरिंदगी

यूपी के कौशांबी जिले में रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है।

By Rakesh 

Updated Date

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले में रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार की शाम 8 साल की बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। तभी आरोपी हरिलाल बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के बाहर धान के खेत में ले जाकर रेप किया। जब बच्ची बेहोश हो गई तो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और फील्ड यूनिट टीम के साथ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मासूम बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दौरान पुलिस को आरोपी हरिलाल प्रजापति के सिहोरी कछार में छिपे होने की खबर मिली। जिसके बाद एसओजी टीम और कोखराज पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए गंगा के कछारी इलाके में घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से आरोपी हरिलाल प्रजापति घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी खेत की ओर भाग रहा था। इस दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। जिसे गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

पढ़ें :- मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com