मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

मुकेश अंबानी ने बेटे के बाद अब बेटी ईशा को दी बड़ी जिम्मेदारी, जल्द बनेंगी रिटेल यूनिट की चेयरमैन

इंडिया वॉइस

Reliance Industries : देश के अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जियो का चेयरमैन बनाने के बाद अब बेटी ईशा अंबानी को रिटेल युनिट का चेयरमैन बनाने का फैसला लिया है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 29 जून 2022। Reliance Retail Unit : रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी इन दिनों अपने बच्चों को कारोबार की जिम्मेदारियां सौंपने लगे हैं। हालांकि उनके बच्चे लंबे समय से अपने कारोबार से जुड़े हुए हैं लेकिन अब उनको कारोबार में एक बड़ा औहदा दिया जाने लगा है। कल मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जियो का चेयरमैन बनाया था, आज खबर आ रही है कि मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी को रिटेल यूनिट का चेयरमैन बनाने जा रहे हैं। एक अखबार के अनुसार सूत्रों ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ईशा अंबानी को रिटेल यूनिट का चेयरमैन बनाने का आधिकारिक ऐलान 29 जून को ऐलान किया जा सकता है। ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अंदर अभी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. में डायरेक्टर हैं।

आकाश के बाद ईशा को भी मिलेगा प्रमोशन

रिलायंस इंडस्ट्रीज में दो बड़े प्रमोशन होने जा रहे हैं। मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी के प्रमोशन की अनाउंसमेंट करने के ठीक बाद अपनी बेटी ईशा को भी प्रमोट करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि 28 जून को आकाश अंबानी को रिलायंस जियो का चेयरमैन बनाया गया है। रिलायंस रिटेल व रिलायंस जियो दोनों ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिड्री कंपनी हैं। रिलायंस का मार्केट करीब 219.24 बिलियन डॉलर है।

 

शेयर करें