मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
यात्रा

Mukesh Ambani Donation:रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में 1.5 करोड़ रुपए का किया दान

इंडिया वॉइस

Mukesh Ambani: रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके पुत्र अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट दोनों ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए और मंदिर मे 1.5 करोड़ रुपए का दान दिया उसके बाद हाथियो को खाना भी खिलाया

शेयर करें

Mukesh Ambani Donation:आन्ध्र प्रदेश मे स्थित तिरुपति बाला जी मंदिर मे देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पारंपरिक वेशभूषा में दर्शन किये उनके साथ राधिका मर्चेन्ट भी थी,उन्होने मंदिर में भगवान वेंकेटेश्वर की पूजाअर्चना की उसके बाद गौशाला के दर्शन करके हाथियो को खाना खिलाया,मुकेश अंबानी का परिवार हमेशा दान देने में आगे रहता है इस बार भी अंबानी ने तिरुपति बाजाली मंदिर ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपये का दान दिया.

मुकेश अंबानी और उनके पुत्र अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट दोनों ही भगवान वेंकेटेश्वर के दर्शन करके काफी खुश थे,इससे पहले भी मुकेश अंबानी यहा दर्शन करने आ चुके है,उन्होने कहा की जब भी मंदिर मे आते है तब उन्हे कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है

उन्होने 1.5 करोड़ का दान मंदिर मे इसलिए दिया क्योकि कोरोना काल मे मंदिर काफी दिनों तक बंद था,जिसकी वजह से मंदिर के प्रबंधन और पूजा-अर्चना (Worship) ठप हो गई थी. इससे चारधाम बोर्ड को आर्थिक संकट (Financial Crisis) का सामना करना पड़ा इसलिए उन्होने तिरुपति बाजाली मंदिर ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपये का दान दिया,इस यात्रा में मुकेश अंबानी के साथ सांसद गुरुमूर्ति, विजयसाई रेड्डी, चंद्रगिरी विधायक सी भास्कर रेड्डी भी मौजूद थे

शेयर करें