Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्लीः 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प

नई दिल्लीः 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लाइव संवाद को सुनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अलावा वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य नेता सोमवार को 7 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लाइव संवाद को सुनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अलावा वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य नेता सोमवार को 7 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

पढ़ें :- 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी,  बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जंगपुरा विधानसभाक्षेत्र के प्रताप कैम्प में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं अर्जुन मुंडा, भाजपा की राष्ट्रीय श्रीमती विजया राहटकर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया।

श्री नड्डा ने इस अवसर पर लाभार्थी मेले में लगे केन्द्रीय योजनाओं के कैंपों में योजनाओं की जानकारी पा रहे लोगों एवं लाभार्थियों से चर्चा की और केन्द्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रताप कैम्प में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. हर्षवर्धन, गौतम गंभीर, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ, प्रदेश पदाधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, अभय वर्मा, श्रीमती योगिता सिंह, सुश्री बांसुरी स्वराज, सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी, श्रीमती सारिका जैन, प्रवीण शंकर कपूर, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा, विधायक विजेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा एवं अनिल बाजपेई और पूर्व विधायक सरदार तरविन्दर सिंह मारवाह के अलावा केन्द्र सरकार की योजनाओं के हजारों लाभार्थी सम्मिलित हुए।

उत्तम नगर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद प्रवेश साहिब सिंह की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संवाद सुना। पटेल नगर विधानसभाक्षेत्र के रंजीत नगर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल एवं राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर की उपस्थिति में वहां उपस्थित लाभार्थी एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चांदोलिया, मंत्री हरीश खुराना एवं कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग उपस्थित रहे।

पढ़ें :- राजनीति के खिलाड़ीः कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह, जिनकी कैसरगंज सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बना हुआ है SUSPENSE
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com