1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कनाडा के टोरंटो में सड़क हादसा, 5 भारतीय छात्रों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया शोक

कनाडा के टोरंटो में सड़क हादसा, 5 भारतीय छात्रों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया शोक

कनाडा के टोरंटो में एक वैन और ट्रैक्टर ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में शनिवार को 5 भारतीयों की मौत हो गई थी। सभी छात्र 21 से 24 वर्ष की आयु के थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 मार्च। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कनाडा में 5 भारतीय छात्रों की मौत पर गहरा शोक जाहीर किया है। साथ ही घायल छात्रों के शीघ्र ठीक होने की कामना की। विदेश मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास सभी प्रकार की जरूरी मदद और सहयोग प्रदान कर रहा है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

कनाडा में भारतीय राजदूत अजय बिसारिया के मुताबिक टोरंटो में शनिवार को हुए एक हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। इसके अलावा 2 भारतीय छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। वो मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। साथ ही आश्वासन देते हैं कि भारतीय टीम उनके मित्रों के साथ संपर्क में हैं और मदद प्रदान कर रही है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

गौरतलब है कि एक वैन और ट्रैक्टर ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में शनिवार को 5 भारतीयों की मौत हो गई थी। सभी छात्र 21 से 24 वर्ष की आयु के थे। पुलिस के मुताबिक वो सभी छात्र ग्रेटर टोरंटो और मॉन्ट्रियल क्षेत्र के थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com