1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: रोडवेज बस का सफर 25 पैसे प्रति किमी हुआ महंगा, पढ़ें पूरी खबर

UP: रोडवेज बस का सफर 25 पैसे प्रति किमी हुआ महंगा, पढ़ें पूरी खबर

रोडवेज बसों का सफर करने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है। रोडवेज का सफर 25 पैसे प्रति किमी तक महंगा होगा। सप्ताह भर में रोडवेज बसों का किराया बढ़ना संभव है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रोडवेज बसों का सफर करने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है। रोडवेज का सफर 25 पैसे प्रति किमी तक महंगा होगा। सप्ताह भर में रोडवेज बसों का किराया बढ़ना संभव है। वहीं दिल्ली के लिए 125 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। एसटीए की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

पढ़ें :- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस, मुख्य चुनाव आयुक्त का मांगा इस्तीफा

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लिया है। परिवहन प्राधिकरण ने सोमवार को बसों के किराये में लगभग 24 % की वृद्धि करने का फैसला किया है। ये नई दरें फरवरी के दूसरे सप्ताह से लागू होंगी। अभी रोडवेज बसों का किराया 1.05 रुपये प्रति किमी है, जिसे 25 पैसे प्रति यात्री प्रति किमी बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस तरह नया किराया 1.30 रुपये प्रति किमी हो जाएगा। इस तरह 100 किलो मीटर पर 25 रुपये अधिक देने होंगे।

रोडवेज का किराया बढ़ने के साथ शहर में चल रहे टेंपों और ऑटो का किराया बढ़ना भी तय है। विभाग के प्रमुख सचिव ने कहा कि बैठक में परिवहन निगम के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई है। किराया कितना बढ़ेगा अभी स्पष्ट नहीं है, इसको लेकर विभाग जल्द अधिसूचना जारी करेगा। बता दें, पिछले 3 साल से किराया न बढ़ने से निगम को दिसंबर 2022 तक 210 करोड़ का घाटा हो चुका है।

यात्रियों ने मंगलवार को यात्रा के दिल्ली के लिए 21, वाराणसी के लिए तीन, प्रयागराज के लिए सात टिकट बुक कराएं। झकरकटी से प्रयागराज के लिए 30, वाराणसी के लिए पांच, दिल्ली के लिए 10 बसें हैं। घना कोहरे में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव व यात्रियों की सुरक्षा के लिए 20 दिसंबर को रात्रिकालीन सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया था।

पढ़ें :- डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी "प्रयाग फिलेक्स 2026", प्रयागराज में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com