मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

रुड़कीः मुठभेड़ में सिपाही को लगी गोली, दो तस्कर गिरफ्तार

Rajni

उत्तराखंड के रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र में 13 मई की देर रात कोर कॉलेज के पास पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस का एक जवान घायल हो गया जबकि दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Rogue
शेयर करें

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र में 13 मई की देर रात कोर कॉलेज के पास पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस का एक जवान घायल हो गया, जबकि दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान  उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

पुलिस ने भागे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। रूड़की के सरकारी अस्पताल में घायल सिपाही का चल रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि बहादराबाद क्षेत्र में कुछ गोतस्कर मौजूद हैं। पुलिस जब वहां पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग

इसके बाद जवाबी फायरिंग में एक बदमाश व रुड़की एसओजी के सिपाही नितिन को भी गोली लगी। घायलों को इलाज के लिए तत्काल रुड़की अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार पहुंच गए। एसएसपी के आदेश पर क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी गई है।

शेयर करें