मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

Russia Ukraine War : रूस के आक्रमण में यूक्रेन के 202 स्कूल, 34 अस्पताल खाक, सार्वजनिक परिवहन को करीब 10 अरब डॉलर की क्षति

इंडिया वॉइस

यूक्रेन का कहना है कि उसकी सेना ने खार्किव में एक रूसी मेजर जनरल को मार गिराया है।

शेयर करें

कीव, 08 मार्च। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के आक्रमण में 202 से ज्यादा स्कूल और 34 अस्पताल पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इसके साथ ही 1500 से ज्यादा आवासीय भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन को करीब 10 अरब डॉलर की क्षति हुई है। यूक्रेन का कहना है कि उसकी सेना ने खार्किव में एक रूसी मेजर जनरल को मार गिराया है।

यूक्रेन के 26 सैन्य ढांचों को पूरी तरह से नष्ट

वहीं रूस ने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि हवाई हमले में उसने यूक्रेन के 26 सैन्य ढांचों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी का कहना है कि रूस की गोलीबारी में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में परमाणु ऊर्जा केंद्र को नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के रेडिएशन की सूचना नहीं है।

खार्किव में एक रूसी जनरल को मार गिराया- यूक्रेन

युद्ध के 13वें दिन यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने खार्किव में एक रूसी जनरल को मार गिराया है। उसकी पहचान मेजर जनरल विटैली गेरासिमोव के रूप में हुई है। हालांकि रूस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल कीव इलाके के इरपिन में लड़ाई जारी है। मकारोव, गोस्टोमेल जिलों में बमबारी हो रही है। वासिल्कोव, बिला तसेरकवा, गोस्टोमेल, यूज़ीन में लगातार खतरे के सायरन बज रहे हैं। खेरसों में आज सुबह धमाकों की तेज आवाज आई और जितोमीर में तेल डिपो को निशाना बनाया गया था।

शेयर करें