1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : बेलारूस पर लगे प्रतिबंध, रूस ने दी परमाणु हथियारों वाले तीसरे विश्व युद्ध की धमकी

Russia Ukraine War : बेलारूस पर लगे प्रतिबंध, रूस ने दी परमाणु हथियारों वाले तीसरे विश्व युद्ध की धमकी

रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की धमकी देते हुए कहा है कि ये युद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मैस्ट्रिच/मास्को, 02 मार्च। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का साथ देना बेलारूस को भारी पड़ने लगा है। यूरोपीय यूनियन ने बेलारूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। तो वहीं इस बीच रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की धमकी देते हुए कहा है कि ये युद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

यूरोपीय यूनियन ने बेलारूस पर भी पाबंदियों की घोषणा की

यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमण पर बेलारूस खुलकर रूस के साथ खड़ा दिख रहा है। बेलारूस की जमीन का इस्तेमाल कर रूसी सेना यूक्रेन पर आक्रमण कर रही है। अब यूरोपीय यूनियन ने बेलारूस पर भी पाबंदियों की घोषणा कर दी है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको पर दबाव बढ़ाने के लिए नए व्यापार, वित्तीय और विमानन प्रतिबंध लगाए गए हैं।

‘तीसरा विश्वयुद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा और विनाशकारी होगा’

इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव ने कहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा और विनाशकारी होगा। लैवरोव ने ये भी कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए पश्चिमी देशों ने जो प्रतिबंध लगाए हैं, उनसे निपटने के लिए मास्को को सख्त, सोची-विचारी और स्पष्ट प्रतिक्रिया देने की जरूरत है। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि मॉस्को कीव के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयारी कर रहा है। लेकिन यूक्रेनी पक्ष अमेरिका के इशारे पर अपने पैर पीछे खींच रहा है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

चीन रूस पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा

उधर चीन ने ऐलान किया है कि वो रूस पर वित्तीय प्रतिबंध लगाने में अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ शामिल नहीं होगा। चीन के बैंकिंग और बीमा नियामक आयोग के चेयरमैन गुओ शुकिंग ने कहा है कि हम ऐसे प्रतिबंधों में शामिल नहीं होंगे और संबंधित पक्षों के साथ सामान्य आर्थिक, कारोबारी और वित्तीय आदान-प्रदान करते रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com