मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

Russia Ukraine War : जेलेंस्की की अमेरिका और पश्चिम देशों से भावुक अपील- रूसी सैन्य कार्रवाई का मुकाबला करने को भेजें लड़ाकू विमान

इंडिया वॉइस

जेलेंस्की कई दिनों से उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नाटो इससे इनकार कर रहा है। नाटो का कहना है कि ऐसे कदम से रूस के साथ लड़ाई बढ़ सकती है।

शेयर करें

कीव, 06 मार्च। रूस के लगातार हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी सांसदों से वीडियो कॉल में लड़ाकू विमान भेजने और रूस से तेल आयात कम करने की भावुक अपील की है, ताकि उनका देश रूसी सैन्य कार्रवाई का मुकाबला कर सके। उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है कि वो उनको शायद आखिरी बार जिंदा देख रहे हैं।

जेलेंस्की की उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित करने की मांग

कीव में मौजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की कहा कि यहां रूस की बख्तरबंद टुकड़ियों का जमावड़ा है। यूक्रेन को अपनी हवाई सीमा की सुरक्षा करने की जरूरत है। ये या तो उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) द्वारा उड़ान वर्जित क्षेत्र लागू करने से या अधिक लड़ाकू विमानों के भेजे जाने से ही हो सकता है। जेलेंस्की कई दिनों से उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन NATO इससे इनकार कर रहा है। नाटो का कहना है कि ऐसे कदम से रूस के साथ लड़ाई और बढ़ सकती है।

जेलेंस्की ने करीब 1 घंटे तक अमेरिकी सांसदों से वीडियो कॉल पर की बातचीत

जेलेंस्की ने करीब एक घंटे तक अमेरिका के 300 सांसदों और उनके स्टाफ से वीडियो कॉल पर बातचीत की। ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब यूक्रेन के शहरों पर रूसी बमबारी जारी है। उन्होंने कई शहरों को घेर लिया गया है जबकि 14 लाख यूक्रेनियों ने पड़ोसी देशों में शरण ली है।

वहीं सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हताश होकर गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिका पूर्वी यूरोपीय साझेदारों से विमान भेजने को कहे।

शेयर करें