मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मनोरंजन

किसी का भाई किसी की जान फिल्म हुई रिलीज….पूजा हेगड़े के किरदार ने जीता दिल….

Rakesh

सलमान खान ईद पर अपने फैंस को तोहफा लेकर आए हैं....अपने फैंस के लिए ‘किसी का भाई किसी की जान फिल्म’ लेकर आए हैं...21 अप्रैल को फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है..

SALMAN KHAN
शेयर करें

ईद पर सलमान का तोहफा

बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान ईद पर अपने फैंस को तोहफा लेकर आए हैं….अपने फैंस के लिए ‘किसी का भाई किसी की जान फिल्म’ लेकर आए हैं…21 अप्रैल को फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है…जिसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है…फिल्म में पूजा हेगड़े,वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल जैसे कई किरदार नजर आए हैं…फिल्म में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक, भाग्यश्री, रामचरण जैसे कई कलाकारों के छोटे-मोटे रोल हैं….

 

फिल्म अनाथ भाईजान की कहानी

सलमान खान की फिल्म अनाथ भाईजान की कहानी है…जो अपने तीन भाइयों के साथ दिल्ली में रहता है…भाईजान का कोई असली नाम नहीं है…वो अपने भाइयों पर जान छिड़कता है…लेकिन अपने भाइयों से कई राज छुपाता हैं…भाईजान भाइयों से बिछड़ने के डर से कभी शादी नहीं करना चाहते हैं…एक बार उन्हें भाग्य नाम की लड़की से प्यार हो जाता है…लेकिन छोटे भाइयों ने उन्हें शादी से रोक दिया…भाईजान कसम खा लेते हैं कि कभी शादी नहीं करेंगे…फिल्म की आगे की कहानी क्या है इसके लिए आपको फिल्म देखने पड़ेगी….

 

फरहाद सामजी ने किया फिल्म का निर्देशन

आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है जो कॉमेडी फिल्म एंटरटेनमेंट और हाउसफुल 3, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं…किसी का भाई किसी की जान में एक्शन सीन इतने जबरदस्त हैं कि कहीं भी कमी निकाल पान मुश्किल है….फिल्म में हमेशा कॉमेडी करते नजर आए राघव जुयाल जैसे कलाकारों के भी बेहतरीन एक्शन सीन डाल गए हैं…हालांकि इसका क्लाइमैक्स बेहतर हो सकता था…क्लाइमैक्स काफी आम सा बनाया गया है कि फैमिली फंक्शन के बीच में विलेन की एंट्री होती है और हीरो एक्शन कर सबकी जान बचा लेता है.. इस कहानी को कई सारे सस्पेंस और कैमियो रोल्स के साथ तैयार किया गया है..

शेयर करें