मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मनोरंजन

सलमान खान वाई प्लस सिक्योरिटी को लेकर बोले… ‘सुरक्षा असुरक्षा से बेहतर है’

Rakesh

सलमान खान ने अपनी एक्सट्रा सिक्योरिटी बढ़ाए जाने को लेकर कहा कि ‘सुरक्षा असुरक्षा से बेहतर है....हां सिक्योरिटी है अब सड़क पर साइकिल चलाना और अकेले कहीं जाना संभव नहीं है..

SALMAN KHAN
शेयर करें

सलमान ने धमकियों पर खुलकर बात की

फिल्म जगत के सुपर स्टार सलमान खान इन दिनों ‘अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं….सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं…और फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है…वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है…इन सबके बीच सलमान खान ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में उन्हें मिल रही मौत की धमकियों के बारे में खुलकर बात की….साथ ही सलमान खान ने अपने वाई प्लस सिक्योरिटी को लेकर भी एक्सपीरियंस शेयर किया…कंगना रनौत ने सलमान को मिली सुरक्षा पर अपना रिएक्शन दिया है….

सलमान खान को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी

आपको बता दे कि सलमान खान को बीते कई दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है…जिसको लेकर मुंबई पुलिस ने उन्हें वाई प्लस कैटेगिरी की सिक्योरिटी दी है…वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को एक धमकी भरा मेल मिला था…जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा ज्यादा बढ़ा दी थी….साथ ही एहतियातन सलमान के चाहने वालो को भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके घर और ऑफिस के बाहर इकट्टा होने की इजाजत नहीं दी गई थी….

‘अब अकेले कहीं जाना संभव नहीं’

एक टीवी शो में सलमान खान ने अपनी एक्सट्रा सिक्योरिटी बढ़ाए जाने को लेकर कहा कि ‘सुरक्षा असुरक्षा से बेहतर है….हां सिक्योरिटी है अब सड़क पर साइकिल चलाना और अकेले कहीं जाना संभव नहीं है…और उससे बड़ी बात यह है कि अब मुझे यह समस्या होती है  कि जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तो इतनी सुरक्षा होती है कि व्हिकल दूसरे लोगों के लिए परेशानी बन जाते हैं…वे भी मुझे देखते हैं’…सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा का जिक्र करते हुए कहा कि अब मेरे आसपास बहुत सारे शेरा हैं…मेरे साथ इतनी बंदूकें चल रही हैं कि मैं खुद इन दिनों डर गया हूं…वहीं सलमान को मिली धमकी को लेकर कंगना रनौत ने कहा देश पीएम नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में हैं…डरने की कोई जरूरत नहीं है…

 

शेयर करें