1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश के मानसून वाले ऑफर पर संजय निषाद का पलटवार, विपक्ष के पास बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं….

अखिलेश के मानसून वाले ऑफर पर संजय निषाद का पलटवार, विपक्ष के पास बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं….

सपा मुखिया अखिलेश यादव के मॉनसून वाले ऑफ़र पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की प्रतिक्रिया सामने आयी है। संजय निषाद ने अखिलेश पर बड़ा हमला बोला है।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव के मॉनसून वाले ऑफ़र पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की प्रतिक्रिया सामने आयी है। संजय निषाद ने अखिलेश पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास तरीक़े की बयानबाजी के अलावा कुछ बचा नहीं है विपक्ष ने पिछड़े दलितों शोषितों के लिए कुछ भी नहीं किया है इसलिए इस तरीक़े की बयानबाजी करके भटकाने का काम कर रहा है।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

संजय निषाद ने केशव मौर्य के बयान को सही बताते हुए कहा कि संगठन हमेशा ही बड़ा होता है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक चल रहा है और आगे भी ठीक ही होगा। उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतने जा रही है। एक सीट पर तीन मंत्रियों की ज़िम्मेदारी लगाई गई है।

बता दें कि केशव मौर्य का नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ”मानसून ऑफर – सौ लाओ, सरकार बनाओ”. अखिलेश यादव के इस पोर्ट के बाद यूपी का सियासी पारा गर्म हो गया है। दरअसल यूपी में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा को जब से झटका मिला है, तभी से ही यूपी भाजपा में उथल-पुथल तेज नजर आ रही है।

सियासी पंडितों की माने तो अखिलेश यादव ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि 100 विधायक लाओ और सरकार बनाओ। अखिलेश के इस पोस्ट के बाद पक्ष और विपक्ष में जमकर वार पलटवार हो रहा है। अखिलेश यादव इससे पहले भी केशव मौर्य को सरकार बनाने का प्रस्ताव दे चुके है। हालांकि अभी तक अखिलेश के इस पोस्ट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कोई बयान नहीं आया है।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com