मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News:भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय की गाड़ी से टकराकर युवक की मौत,गुस्से में लोगो ने गाड़ी के अंदर निशा को बनाया बंधक

इंडिया वॉइस

Road Accident In Chapra:बिहार के छ्परा जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है,यह एक्सिडेंट(accident)भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय की स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर लगने से हुआ है,यह घटना छपरा-सिवान मार्ग स्थित एकमा थाना अंतर्गत बाजार के समीप हुआ है, इस घटना के बाद वहा मौजूद लोगो ने गुस्से में काफी हँगामा किया और गायिका निशा को गाड़ी के अंदर ही बंधक बना लिया,मृतक युवक (धनंजय महतो 35 वर्षीय) एकमा थाना क्षेत्र के एकमा चट्टी का रहने वाला था

शेयर करें

Chapra news:बिहार के छ्परा जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है,यह एक्सिडेंट(accident)भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय की स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर लगने से हुआ है,यह घटना छपरा-सिवान मार्ग स्थित एकमा थाना अंतर्गत बाजार के समीप हुआ है, इस घटना के बाद वहा मौजूद लोगो ने गुस्से में काफी हँगामा किया और गायिका निशा को गाड़ी के अंदर ही बंधक बना लिया,मृतक युवक (धनंजय महतो 35 वर्षीय) एकमा थाना क्षेत्र के एकमा चट्टी का रहने वाला था,पुलिस ने इस हादसे के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है,

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों और आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम करते हुए टायर जलाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि निशा उपाध्याय किसी काम से सीवान जा रही थीं और बीच में उन्होंने अपनी गाड़ी को रोका था.उन्होंने गाड़ी से उतरने के लिये जैसे ही अपनी गाड़ी का गेट खोला, उसमें टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके इलाज के दौरान मौत हो गई.

इस घटना की खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और निशा उपाध्याय को गाड़ी में ही बंधक बना लिया. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निशा उपाध्याय को अपने संरक्षण में ले लिया और थाने ले आई जहां देर रात तक उनसे पूछताछ होती रही. आक्रोशित लोग सड़क पर तीन घंटे तक हंगामा करते रहे हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी एमपी सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई जिसमें निशा उपाध्याय पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

शेयर करें