मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

सत्यपाल मलिक का भाजपा पर हमला, कही ये बात, पढ़ें

इंडिया वॉइस

मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने मुखर रुख के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वो केंद्र की मोदी सरकार पर किसी न किसी वजह से हमलावर रहते हैं। इसी बीच मलिक ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। मलिक ने हरियाणा (Haryana) के रेवाड़ी में गुजरात(Gujarat) और हिमाचल चुनाव (Himachal Election) को लेकर बड़ा दावा किया है।

शेयर करें

मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने मुखर रुख के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वो केंद्र की मोदी सरकार पर किसी न किसी वजह से हमलावर रहते हैं। इसी बीच मलिक ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। मलिक ने हरियाणा (Haryana) के रेवाड़ी में गुजरात(Gujarat) और हिमाचल चुनाव (Himachal Election) को लेकर बड़ा दावा किया है।

सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) ने कहा कि यह सब मीडिया का खेल है, कोई मोदी-मोदी नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां बीजेपी की सीटें घटेंगी। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी का पता ही नहीं चलेगा। मलिक यहीं नहीं रुके। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान मे भी चुनाव हारेगी

उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर मलिक ने कहा कि वहां पैसे के लालच में बसपा प्रमुख मायावती आखिर में आकर खेल कर देती हैं। उन्होंने कहा कि बाकी बीजेपी न तो पंजाब जीत रही है और न ही हरियाणा जीत रही है। उन्होंने कहा कि लोग बीजेपी के खेल को समझ गई है।

उन्होंने कहा कि न किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हुए और न ही किसानों को एमएसपी का दाम मिला। एमएसपी की गारंटी के कानून की बात ही नहीं हो रही। मलिक ने कहा कि अगर फिर से किसानों ने आंदोलन किया तो वह हर जगह किसानों के बीच पहुंचेंगे। किसानों की आय बढ़ाने की बात की थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि गवर्नर रहते दबाव तो उन पर भी बहुत आया, लेकिन उस दबाव को उन्होंने नहीं माना।

 

शेयर करें