मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

कर्नाटक हिजाब मामले पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

इंडिया वॉइस

सुप्रीम कोर्ट ने आज हिजाब मामले की याचिक पर बात करते हुए कहा कि इस मामले की तुरंत सुनवाई नहीं की जा सकती। इससे परीक्षा में समस्या आ सकती है।

supreme court delhi
शेयर करें

नई दिल्ली, 24 मार्च। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हिजाब मामले पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। आज कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाली छात्रा की तरफ से वरिष्ठ वकील देवदत्त कामत ने चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच से कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के चलते परीक्षा में समस्या आएगी। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि इस मामले का परीक्षा से कोई संबंध नहीं।

कर्नाटक की दो छात्राओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में हिंदू सेना के नेता सुरजीत यादव ने भी कैविएट दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के फैसले पर रोक का एकतरफा आदेश न देने की मांग की है।

बता दें कि 15 मार्च कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब को इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं कहते हुए शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध के सरकार के निर्णय को बरकरार रखा। हाईकोर्ट के इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

शेयर करें