मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

अशोक स्तंभ पर चल रहे विवाद पर मूर्तिकार आये सामने, जानें क्या कहा

इंडिया वॉइस

National Emblem: राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न विवाद में विपक्ष के विरोध के बाद अब मूर्तिकार सुनील देवड़े ने कहा कि, "उनके द्वारा बनाई गई मूर्ति और मूल संरचना के बीच कुछ मामूली अंतर हो सकता है, लेकिन राष्ट्रीय प्रतीक के चरित्र में कोई बदलाव नहीं है।

शेयर करें

Ashoka Stambh Controversy: संसद भवन की नई इमारत में राष्ट्रीय चिह्न के अनावरण के बाद उस पर विवाद छिड़ गया। सोमवार को पीएम मोदी ने संसद भवन की नई इमारत में देश के राष्ट्रीय चिह्न का अनावरण किया था। इसके बाद से ही विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राष्ट्रीय चिह्न के साथ छेड़छाड़ कर उसको बदलने का प्रयास किया गया है। विपक्ष ने कहा कि इसमें बने शेर सारनाथ के स्तंभ से काफी अलग हैं।

आपको बता दें कि इस डिजाइन को मूर्तिकार सुनील देवड़े ने बनाया है। विवाद को बढ़ता देख अब सुनील देवड़े ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “उनके द्वारा बनाई गई मूर्ति और मूल संरचना के बीच कुछ मामली अंतर हो सकता है, जो कि कांस्य से बनी हुई है जिसका वजन 9.5 टन है।” इसके अलावा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

संसद भवन की नई इमारत तैयार की जा रही है। यहां पर राष्ट्रीय चिह्न को लेकर विवाद हो गया है। विपक्ष इस पर पीएम मोदी व सरकार पर हमलावर है। विपक्षी नेताओं ने सरकार पर राष्ट्रीय चिह्न के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कई कानूनी व ऐतिहासिक तर्क भी लोगों के समाने रखे हैं। जबकि भाजपा इन आरोपों को खारिज कर रही है। सरकार का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के साथ किसी भी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है।

जानें कौन हैं सुनील देवड़े

संसद भवन की नई इमारत में राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न को बनाने वाले सुनील देवड़े 49 साल के हैं। उन्होंने जेजे स्कूल ऑर्ट्स से मूर्तिकला में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इससे पहले सुनिल देवड़े अजंता एलोरा गुफाओं की रेप्लिकाएं तैयार कर चुके हैं। इस रेप्लिका की कीमत 125 करोड़ रुपये बताई गई है।
शेयर करें