मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

सत्यापन न कराने पर 72 मकान मालिकों से सात लाख वसूला

Rajni

उत्तराखंड के देहरादून में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। ताकि संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

punishment
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। ताकि संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में किरायेदार एवं बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चल रहे सत्यापन अभियान में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने राजीव नगर, मंगल बस्ती आदि स्थानों पर औचक अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान 465 किराएदारों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 72 मकान मालिकों व किरायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 7 लाख 20 हजार रुपये का चालान किया गया।

इसके अलावा 33 संदिग्ध व्यक्तियों से मौके पर 12,750 रुपये का 81 पुलिस अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला गया। साथ ही चार वाहनों को भी सीज किया गया। डीआईजी डीएस कुंवर ने कहा कि जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों के सत्यापन के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

शेयर करें