Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शामली के शिक्षकों ने दिल्ली में किया धरना-प्रदर्शन

यूपीः पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शामली के शिक्षकों ने दिल्ली में किया धरना-प्रदर्शन

यूपी सहित देश के कई राज्यो में राज्य कर्मचारियों की पेंशन बंद करने के बाद सभी राज्य कर्मचारियों में आक्रोश है। जिसके चलते वर्ष 2004 से पहले दी जाने वाली पेंशन बहाली को लेकर गुरुवार को शिक्षक संघ ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन किया।

By Rakesh 

Updated Date

शामली। यूपी सहित देश के कई राज्यो में राज्य कर्मचारियों की पेंशन बंद करने के बाद सभी राज्य कर्मचारियों में आक्रोश है। जिसके चलते वर्ष 2004 से पहले दी जाने वाली पेंशन बहाली को लेकर गुरुवार को शिक्षक संघ ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- UP: बिजली निजीकरण के खिलाफ फूटा गुस्सा, छह दिसंबर को विद्युतकर्मी करेंगे आंदोलन, राज्य कर्मचारी भी देंगे सर्मथन

वहीं धरने में शामिल होने के लिए शामली जिले के 5 ब्लॉकों से लगभग 300 लोग पहुंचे हैं। जहां पर सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग और एनपीएस का भी विरोध करेंगे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों में राज्य कर्मचारियों की पेंशन पर वर्ष 2004 में रोक लगा दी गई थी।

वहीं उत्तर प्रदेश में सभी राज्य कर्मचारियों को वर्ष 2004 से पहले पुरानी पेंशन दी जाती थी। 2004 के बाद सरकार ने पेंशन को बंद करते हुए एनपीएस लागू की थी। जिसके बाद से सभी राज्य कर्मचारियों में एनपीएस का विरोध देखने को मिला था। राज्य कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार मांग उठा रहे हैं।

वहीं देशभर के अलग-अलग राज्यों में कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग लगातार उठाई जा रही है। शिक्षकों के कहना है कि वर्ष 2004 से पहले मिलने वाली पेंशन राज्य कर्मचारियों की जीविका का एक मुख्य साधन थी। जिसके चलते परिवारों को जीवन यापन करने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता था।

लेकिन जब से पुरानी पेंशन बंद हुई है तब से राज्य कर्मचारियों को जीवन यापन करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि बुढ़ापे का सहारा पेंशन को सरकार ने छीन लिया है। जिसके चलते राज्य कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं।

पढ़ें :- लखनऊ मेडिकल कॉलेजों में आज इलाज नहीं, सुबह से 24 घंटे की स्ट्राइक जारी, OPD सेवा भी बंद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com