मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्रिकेट

Shane Warne Death : नहीं रहे शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में थाईलैंड के विला में हुआ निधन

इंडिया वॉइस

शेन वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शेयर करें

नई दिल्ली, 4 मार्च। दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। शेन वॉर्न 52 साल के थे। जानकारी के मुताबिक वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कोह सामुई के विला में वॉर्न बेहोश पाए गए थे। बाद में शेन वॉर्न को बचाया नहीं जा सका।

वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। शेन वॉर्न ने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिए। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे। साल 1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिए थे। साल 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों को मिलाकर 1000 से अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।

वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में किया था डेब्यू

पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में खेला था। जब शेन वॉर्न रिटायर हुए थे उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के 3 अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था। जिसमें ग्लेन मैकग्रा, डेमियन मार्टिन और जस्टिन लैंगर शामिल हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला था। इसके बाद साल 2008 में IPL की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को IPL में चैंपियन बनाया।

विवादों भरा रहा वॉर्न का करियर

शेन वॉर्न दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 3 हजार से ज्यादा रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ सके। उनका करियर मैदान के बाहर कई बार विवादों से भरा रहा। शेन प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के भी दोषी पाए गए थे। उनपर पाबंदी भी लगी थी। इसके साथ ही सट्टेबाजी के भी कई आरोप लगे थे।

शेन ने कुछ घंटों पहले ट्वीट कर रोड मॉर्श के निधन पर जताया था शोक

शेन वॉर्न ने कुछ घंटों पहले अपना आखिरी ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

शेयर करें