Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का हुआ निधन

अरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का हुआ निधन

शापूरजी पालोनजी ग्रुप देश के प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में से एक है, जो एनर्जी, इंजीनियरिंग और निर्माण, पानी व वित्तीय सेवाओं जैसे सेक्टरों में काम करता है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 28 जून 2022। अरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का आज निधन हो गया है। पालोनजी मिस्त्री शापूरजी पालोनजी ग्रुप के अध्यक्ष थे। पारसी परिवार में जन्में पालोनजी मिस्त्री का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। पालोनजी मिस्त्री टाटा समुह के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे। टाटा ग्रुप में उनकी हिस्सेदारी 18.4 फीसदी थी। मिस्त्री परिवार के साथ शापूरजी पालोनजी समूह चलाते थे।

पढ़ें :- Nithyananda Cheating American Cities: अमेरिकी शहरों को ठग रहा नित्यानंद......US के 30 शहरों के साथ किया फर्जी समझौता

मिस्त्री के परिवार में उनकी पत्नी पात्सी पेरिन दुबाश, और चार बच्चे- दो बेटे शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री और दो बेटियां लैला मिस्त्री और आलू मिस्त्री हैं। मिस्त्री साल 1947 में कंपनी में शामिल हुए थे और उन्होंने साल 1970 में अबू धाबी, कतर और दुबई सहित मध्य पूर्व में इसके विस्तार का नेतृत्व किया। 1971 में कंपनी ने ओमान के सुल्तान के महल और वहां कई मंत्री भवन बनाने का अनुबंध जीता।

दुनिया के अमीर व्यक्तियों में होती थी गिनती

पालोनजी मिस्त्री के बड़े बेटे शापूरजी मिस्त्री शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे साइरस मिस्त्री को टाटा संस में 2012 से 2016 तक के लिए अध्यक्ष बनाया गया था। पालोनजी मिस्त्री की गिनती दुनिया के अमिर लोगों की लिस्ट शामिल है।

पद्म भूषण से थे सम्मानित
उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए साल 2016 में, उन्हें भारत के शीर्ष नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण  से सम्मानित किया गया था। मिस्त्री को ‘फैंटम ऑफ बॉम्बे हाउस’ के नाम से जाना जाता था।

पढ़ें :- Nature on farmers havoc of: बदला मौसम का मिजाज.....किसानों पर कुदरत का कहर....फसलों को भारी नुकसान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com