मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

पात्रा चॉल घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को मिली जमानत, 3 महीने से थे जेल में बंद

इंडिया वॉइस

Patra Chawl land scam case: शिवसेना सांसद संजय राउत को बुधवार को पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी गई।

शेयर करें

Patra Chawl land scam case: शिवसेना सांसद संजय राउत को बुधवार को पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी गई। कुछ महीने पहले 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में छह घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

राउत के सहयोगी और मुख्य आरोपी प्रवीण राउत को भी मुंबई की एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी है।

शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े के एक वरिष्ठ नेता राउत ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया था कि उनके खिलाफ मामला “सत्ता के दुरुपयोग” और “राजनीतिक प्रतिशोध” का एक आदर्श उदाहरण है। वह इस समय न्यायिक हिरासत में है और मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।

लगभग 4 महीने से जेल में थे बंद
आपको बता दें कि, तीन महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद संजय राउत को फिलहाल फौरी राहत मिली है. राउत को 31 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था. शिवसेना सांसद की जमानत याचिका पर कई बार सुनवाई की तारीख पड़ती रही लेकिन हर बार कोर्ट से उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ती रही. लेकिन आखिरकार जुलाई से जेल में बंद राउत को जमानत मिली है.

पहले 8 अगस्त फिर 22 अगस्त तक बढ़ाई गई रिमांड
सबसे पहले संजय राउत की रिमांड 8 अगस्त तक और फिर 22 अगस्त तक बढ़ाई गई थी. वहीं तीसरी बार उनकी रिमांड 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी. मुंबई के पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.

शेयर करें