Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द दूर होगी शिक्षकों की कमी, कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणाः प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द दूर होगी शिक्षकों की कमी, कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चुनावी वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हरियाणा में सियासी पारा हाई है। नेताओं का राजनीतिक दलबदल भी शुरू हो गया है। वहीं जुबानी वार पलटवार भी जारी है।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। चुनावी वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हरियाणा में सियासी पारा हाई है। नेताओं का राजनीतिक दलबदल भी शुरू हो गया है। वहीं जुबानी वार पलटवार भी जारी है।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने भी कांग्रेस की गुटबाजी ,पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा के कांग्रेस में जाने , एक बार फिर शुरू हो रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा , इनैलो नेता अभय चौटाला के भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले बयान इन सभी मुद्दों पर जम कर निशाना साधा है।

वहीं प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नए सेशन में प्रदेश में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह पहले से ही कांग्रेस से हैं, महज कुछ समय के लिए आम आदमी पार्टी में सक्रिय हुए थे। कांग्रेस की आपसी गुटबाजी की वजह से उन्होंने पार्टी को छोड़ा था। चुनाव से पहले यह सब लोग इसी प्रकार से करते हैं। अगर उन्हें टिकट मिल जाए तो पार्टी उनके लिए मां समान है और यदि टिकट कट जाए तो वही पार्टी इनकी दुश्मन है, ऐसा चलता ही रहता है।

अभय चौटाला द्वारा उठाया गया सवाल कि सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और जो अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे है उन्हें दोबारा लगाया गया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं, वह कोर्ट में सिद्ध होना और उसमें आगे की प्रक्रिया सब कोर्ट का काम है। सब कुछ नियमानुसार किया जा रहा है।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

जीरो टॉलरेंस के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त  बड़े अफसरों पर भी हुई है कार्रवाई 

जहां तक भ्रष्टाचार की बात है तो  मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस की बात की है और इस जीरो टॉलरेंस पर चलते हुए न सिर्फ छोटे अधिकारियों पर बल्कि बड़े अधिकारियों जिन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे, उन सब पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यह पहली ऐसी सरकार है जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज से पहले किसी सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पहले भी जनता के बीच में कोई संदेश नहीं छोड़ पाई और ना ही अब छोड़ पाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com