Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः गुरुग्राम में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव यात्रा निकली, गूंजा जय श्रीराम का जय घोष

हरियाणाः गुरुग्राम में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव यात्रा निकली, गूंजा जय श्रीराम का जय घोष

गुरुग्राम में पंजाबी बिरादरी महासंघटन द्वारा श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद जी, महाराज , केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉक्टर सुधा यादव, सोहना के विधायक संजय सिंह, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला पहुंचे। सभी मुख्य अतिथियों का पंजाबी बिरादरी महासंगठन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

By Rakesh 

Updated Date

गुरुग्राम। गुरुग्राम में पंजाबी बिरादरी महासंघटन द्वारा श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद जी, महाराज , केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉक्टर सुधा यादव, सोहना के विधायक संजय सिंह, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला पहुंचे। सभी मुख्य अतिथियों का पंजाबी बिरादरी महासंगठन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

शोभायात्रा में हजारों की संख्या में साधु संत , बच्चे , महिलाएं ,बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। झांकियों में रामलला का दरबार और कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। पंजाबी बिरादरी महासंगठन के अध्यक्ष बोधराज सीकरी ने बताया कि अयोध्या में रामलला आ चुके हैं। इसके संदर्भ में पूरा देश खुशी मना रहा है।

आज हम श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाल रहे हैं जो पूरे गुरुग्राम शहर से होती हुई रेलवे रोड पर जाकर समाप्त होगी। यह गुरुग्राम की जनता के लिए संदेश है कि किस तरह से अपने पूर्वजों और अपने भगवान को हमेशा याद रखना चाहिए। उनकी संस्कृति को याद रखना चाहिए क्योंकि आजकल की युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति और भगवान को भूलते जा रहे हैं।

Pran Pratishtha Utsav Yatra

Pran Pratishtha Utsav Yatra

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

Pran Pratishtha Utsav Yatra

Pran Pratishtha Utsav Yatra

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com