मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री आज आएंगे भारत, दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

इंडिया वॉइस

सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री लावरेंस वोंग आज से पांच दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं.वोंग की पांच दिवसीय भारत यात्रा 21 सितंबर तक है

शेयर करें

सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री लावरेंस वोंग आज से पांच दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं.उनकी पांच दिवसीय भारत यात्रा 21 सितंबर तक जारी रहेगी.वह उप प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत यात्रा पर आएंगे.वह यात्रा के पहले दिन यानी कि आज नई दिल्ली में भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे.इस बैठक में उनके साथ सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन, व्यापार और उद्योग मंत्री गण किम योंग और परिवहन मंत्री एवं व्यापार संबंधों के प्रभारी मंत्री एस ईश्वरानी शामिल होंगे.
उप प्रधानमंत्री वोंग यात्रा के दौरान कई शीर्ष भारतीय नेताओं और हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे.उप प्रधानमंत्री 18 सितंबर को गुजरात जाएंगे, जहां वह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से मुलाकात करेंगे. वह गुजरात में गुजरात अंतरराष्ट्रीय फाइनेंस सिटी का भी दौरा करेंगे.उनके साथ विदेश मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के कई अधिकारी शामिल रहेंगे.

बता दें कि भारत और सिंगापुर के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं. आर्थिक और राजनीतिक हितों पर भारत और सिंगापुर के बीच घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंध हैं. भारत के लिए सिंगापुर काफी अहम है, क्योंकि सिंगापुर ने 1990 के दशक की शुरुआत में ‘भारत की पूर्व की ओर देखो नीति’ की स्थापना के बाद से दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बहुलवादी समाजों के रूप में दोनों देश आतंकवाद और कट्टरवाद से उत्पन्न चुनौतियों को लेकर सजग है.

शेयर करें