Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. मध्यप्रदेश के मुरैना में गोली मारकर आठ लोगों को मौत के घाट उतारा

मध्यप्रदेश के मुरैना में गोली मारकर आठ लोगों को मौत के घाट उतारा

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव में जमीन के विवाद को लेकर छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

By Rajni 

Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव में जमीन के विवाद को लेकर छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

मुरैना में जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर हैं। जिले के सिंहोंनिया थाना अंतर्गत लेपा गांव में 5 मई की सुबह धीर सिंह ने हथियारों सहित गजेंद्र सिंह के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया था। दोनों परिवारों के बीच 2013 से घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा है।

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में थी रंजिश

पुरानी रंजिश में धीर सिंह ने गजेंद्र सिंह के परिवार के छह लोगों को गोली मारी, जिनमें तीन महिला और तीन पुरुषों को गोली लगी। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो गंभीर अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना के बाद गांव में तनाव है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। विवाद के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- पंजाबः पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से चोरी का प्रयास

2013 से जारी है दोनों परिवारों में विवाद
बताया जा रहा है कि 10 साल पहले 2013 में धीर सिंह तोमर और गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की मौत हो गई थी।

हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। जिसके बाद कोर्ट में केस चला और फिर बाद में दोनों परिवारों ने सामाजिक तौर पर समझौता कर लिया था। सुलह होने के बाद गजेंद्र सिंह का परिवार लेपा गांव में फिर से रहने के लिए पहुंचा था।

शुक्रवार सुबह पुराने जमीन विवाद को लेकर धीर सिंह के परिवार के लोगों ने गजेंद्र सिंह के परिवार पर पहले लाठी डंडों से हमला किया, जब विवाद और बढ़ा तो धीर सिंह के पक्ष के श्यामू और अजीत ने मिलकर गजेंद्र सिंह और उसके परिवार पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस दौरान तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, बाद में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com