1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में ठंड से थोड़ी राहत,जनवरी में फिर बढ़ेगा प्रकोप,पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में ठंड से थोड़ी राहत,जनवरी में फिर बढ़ेगा प्रकोप,पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है । न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम होने से सुबह में ठंड जरूर रही लेकिन इसके बाद दिन में अच्छी धूप निकलने और मौसम में नमी कम होने के कारण अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 4.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है । न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम होने से सुबह में ठंड जरूर रही लेकिन इसके बाद दिन में अच्छी धूप निकलने और मौसम में नमी कम होने के कारण अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 4.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इस वजह से ठंड से राहत रही। न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पढ़ें :- 'देश को दें जवाब...', पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर भड़के रविशंकर

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान अभी दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। इसलिए अगले तीन दिन तक ठंड से राहत रह सकती है। लेकिन शुक्रवार से घने कोहरे का दौर दोबारा शुरू हो सकता है। वहीं नए वर्ष के पहले दिन से दिल्ली में ठिठुरन फिर बढ़ेगी। दो व तीन जनवरी को शीत लहर भी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली में बृहस्पतिवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह में हल्का ही कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली में रिज एरिया व आया नगर में ठंड सबसे ज्यादा रही। रिज एरिया में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.2 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान क्रमश: 22.4 डिग्री सेल्सियस और 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

पढ़ें :- मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, कहा - 'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्रगान'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com