मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

सोनाली फोगाट की मौत मामले में केस दर्ज,दो गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार ,4 घंटे तक चली पोस्टमॉटर्म

शेयर करें

हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत को लेकर गुरुवार को गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया.सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सोनाली के शव का गुरुवार दोपहर गोवा में पोस्टमॉर्टम किया गया,सोनाली का पोस्टरमॉर्ट 4 घंटे तक चला.आपको बता दें कि सोनाली फोगाट 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिसॉर्ट में मृत मिली थीं. सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने बताया कि पोस्टमॉर्टम होने के बाद सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत FIR दर्ज की गई.

गुरुवार सुबह सोनाली के परिवार ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने पर सहमति दी। 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया जिसकी पूरी वीडियोग्राफी की गई. इस दौरान सोनाली का भाई रिंकू ढाका और जीजा अमन पूनिया अस्पताल में ही मौजूद रहे.

पोस्टमॉर्टम के बाद भाई और जीजा को बॉडी दे दी गई, दोनों बॉडी लेकर हिसार लौटेंगे जहां शुक्रवार को उसका संस्कार किया जाएगा.

शेयर करें