मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

2024 के लिए कांग्रेस हुई तैयार, बनाई दिग्गज नेताओं की Task Force

कांग्रेस ने टास्क फोर्स 2024 व पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप के गठन का ऐलान किया। इन टीमों में पार्टी के कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी 2024 के चुनाव के लिए अभी से कमर कस रही है।

sonia gandhi
Mission 2022: Sonia Gandhi to hold meeting with party leaders on October 26, focus will be on elections
शेयर करें

Congress Task Force : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चिंतन शिविर में कांग्रेस द्वारा तीन टीमों के गठन की बात कही गई थी। अब कांग्रेस ने 2024 के लिए एक विशेष टीम जैसे टास्क फोर्स का गठन किया है। इसके साथ ही पार्टी की ओर से अक्टूबर में शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए भी कमेटी बनाई गई है। ये टीम चुनाव से पहले पार्टी को प्रमुख मुद्दों पर सलाह देंगी। टास्क फोर्स 2024 व पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में आठ-आठ सदस्य शामिल किये गए हैं, जबकि भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी नौ लोगों को दी गई है।

टास्क फोर्स कमेटी में बड़े नेता शामिल
2024 की टास्क फोर्स कमेटी में प्रशांत किशोर के स्थान पर उनके नजदीकी चुनावी रणनीतिकार सुनील कनूगोलु को शामिल किया है। आपको बता दें कि सुनील कनूगोलु अभी तेलंगाना व कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। इस कमेटी में प्रियंका गांधी, मुकुल वास्निक, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, पी चिदंबरम, जयराम रमेश, अजय माकन व सुनील कानुगोलू शामिल हैं।

पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में किन नेताओं को मिली जगह

– राहुल गांधी
– मल्लिकार्जुन खड़गे
– दिग्विजय सिंह
– गुलाम नबी आजाद
– अंबिका सोनी
– केसी वेणुगोपाल
– आनंद शर्मा
– जितेंद्र सिंह

भारत जोड़ो यात्रा के लिए 

– दिग्विजय सिंह
– शशि थरूर
– सचिन पायलट
– रंवीत सिंह बिट्टू
– केजे जॉर्ज
– जीतू पटवारी
– जोथी मानी
– प्रद्युत बोलदोलोई
– सलीम अहमद

 

 

शेयर करें