मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टॉलीवुड

Sudheer Varma suicide: तेलेगु फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या

इंडिया वॉइस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लगा तेज़ झटका। तेलेगु फिल्मों में काम करने वाले प्रसिद्ध अभिनेता सुधीर वर्मा (Sudhir Verma) का निधन हो गया है।

शेयर करें

Sudheer Varma Died: एक दुखद खबर में, अभिनेता सुधीर वर्मा ने किया सूइसाइड। साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) से एक बुरी खबर सामने आई है। तेलेगु फिल्मों में काम करने वाले प्रसिद्ध अभिनेता सुधीर वर्मा (Sudhir Verma) का निधन हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने विशाखापट्टनम स्थित अपने घर में आत्महत्या की है। अभिनेता के निधन की खबर से पूरे टॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। सुधीर ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वे मानसिक समस्या से जूझ रहे थे। साल 2016 में आई फिल्म ‘कुंडनापु बोम्मा’ (Kundanapu Bomma) में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी।

को-एक्टर ने दी जानकारी

सुधीर वर्मा के साथ काम कर चुके सुधाकर ने अपने को-एक्टर की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “सुधीर एक प्यारा शख्स था। उन्हें जानकर और उनके साथ काम करके काफी अच्छा लगा। अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि वो इस दुनिया में नहीं रहे! ओम शांति।”

निर्देशक के तौर पर की थी फिल्मी करियर की शुरूआत

सुधीर वर्मा को एक फिल्म निर्देशक के तौर पर जाना जाता है, लेकिन उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाई है। साल 2013 में फिल्म ‘स्वामी रा रा’ (Swamy Ra Ra) से उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने केशवा और राणारंगम जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। सुधीर के निधन के बाद से ही तमाम फैंस उन्हें अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

2022 में कई हस्तियों ने कहा दुनिया को अलविदा

साल की शुरूआत में ही तेलेगु फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। बीते साल दक्षिण भारत की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिनमें रिबेल स्टार कृष्णम राजू, एम बाल्या, डायरेक्टर सरत और तेलुगू स्टार कृष्णा शामिल है। इनके अलावा अभिनेता चलपति राव का भी 2022 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

शेयर करें