मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टॉलीवुड

अभिनेता कमल हासन की देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

इंडिया वॉइस

Kamal Haasan: बता दें कि साउथ के सुपरस्टार एक्टर कमल हासन की देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्हें श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

शेयर करें

Kamal Haasan Health update: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार actor-politician कमल हासन को देर रात तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया. कमल हासन को काफी बेचैनी महसूस हो रही थी और उन्हें हल्का बुखार था. हालत को देखते हुए उन्हें श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया. बुखार और बैचेनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टर्स ने कमल हासन को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था. खबर है कि बुधवार को कमल हासन हैदराबाद से चेन्नई पहुंचे थे. रात में उन्हें हल्का बुखार आया और काफी बेचैनी महसूस होने लगी. हालत को देखते हुए उन्हें प्राइवेट अस्पताल श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में एडमिट काराया गया. डॉक्टर्स ने उन्हें अगले कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है. हो सकता है कि आज अस्पताल से कमल हासन को छुट्टी भी मिल जाए.

आपको बता दें कि, इससे पहले 2021 में कोरोना के चलते कमल हासन को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. इसके बाद उनके पैर की हड्डी में इंफेक्शन होने पर भी वो अस्पताल में एडमिट हुए थे. कमल हासन के लाखों करोड़ों फैंस उनकी तबियत खराब होने को लेकर चिंतित हैं. हालांकि अब वो पूरी तरह के ठीक हैं.

आपको बता दें कमल हासन इन दिनों फिल्मों के अलावा हिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस तमिल’ और पॉलिटिक्स में भी बिजी हैं. वो इन दिनों शंकर की ‘इंडियन 2’ फिल्म पर काम कर रहे हैं. पॉलिटिकल कमिटमेंट्स की वजह से वो काफी बिजी रहते हैं. हाल ही में कमल हासन ने केएच 234 प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक मणिरत्नम के साथ रीयूनियन के बारे में अनाउंस किया था. ये फिल्म 2024 में पर्दे पर नज़र आएगी.

शेयर करें