मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

बेंगलुरू में भीषण हादसाः तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, चार की जान गई

Rajni

कर्नाटक के मांड्या में रविवार को भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मांड्या के गामनहल्ली इलाके में घटी।

canal
शेयर करें

बेंगलुरू। कर्नाटक के मांड्या में रविवार को भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मांड्या के गामनहल्ली इलाके में घटी। जहां कार विश्वेश्वरैया नहर में गिर गई।

हादसे का शिकार हुए लोग घर में होने वाले समारोह के लिए रिश्तेदारों को आमंत्रित करने गए थे, वहां से लौटते समय ही हादसा हो गया।

बताया जाता है कि तेज रफ्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार नहर में जा गिरी और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें