मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

स्पाइसजेट को DGCA के नोटिस के बाद आया कंपनी के सीएमडी का बयान

इंडिया वॉइस

बीते 18 दिनों में स्पाइसजेट की हवाई यात्राओं के दौरान करीब आठ घटनाएं समाने आई। जिस पर डीजीसीए की ओर से कंपनी को नोटिस जारी किया गया था। अब स्पाइसजेट के सीएमडी ने अपना जवाब देते हुए कहा है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 7 जुलाई 2022। स्पाइसजेट के विमानों में एक के बाद एक घटनाएं समाने आने पर डीजीसीए की ओर से कंपनी को नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस पर जवाब देते हुए स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि कंपनी विमानों के निरीक्षण की प्रक्रिया को दुरुस्त करेगी और यात्री की सुरक्षा पर पहले से ज्यादा सावधानी बरती जाएगी।

आपको बता दें कि बीते 18 दिनों में स्पाइजेट की फ्लाइट में करीब आठ बार खराबी आ चुकी है। इन खराबियों की वजह से कई विमान की इमरजैंसी लैंडिंग भी कराई गई। इसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से एयरलाइंस को कारण बतायो नोटिस जारी किया गया था।

यात्रियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण

स्पाईजेट के सीएमडी अजय सिंह ने एक मीडिया एंजेसी से  बात करते हुए कहा कि हम डीजीसीए के साथ मिलकर काम करेंगे। यदि डीजीसीए को लगता है कि हमारे सिस्टम में कुछ खामियां है तो उसको जल्द दूर किया जाएगा। हमारी कंपनी के लिए यात्रियों की सुरक्षा से अधिक अहम कुछ नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में जो घटनाएं हुई हैं उनका कलपुर्जों की कमी से कोई संबंध नहीं है। इन घटनाओं में से कुछ मामूल श्रेणी की हैं। आपको बता दें कि डीजीसीए ने कंपनी को नोटिस में पिछले साल के सितंबर से कंपनी के वित्तीय ऑडिट की भी बात कही है।

विस्तारा व इंडिगो में भी आई खराबी 

गौरतलब है कि स्पाइसजेट के बाद अब इंडिगो व विस्तारा के विमानों में भी तकनीकी खराबी की खबरें सामने आने लगी है। कुछ सयम पहले बैंकॉक से दिल्ली आए विस्तारा विमान के लैंड करने के बाद एक इंजन खराब हो गया। इस घटना में विमान के सभी यात्री सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतर गये थे।

शेयर करें