मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, जानें कब होगा नए राष्ट्रपति का चयन

इंडिया वॉइस

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में जनता के भारी आक्रोश के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक आज श्रीलंका के स्पीकर अन्य दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

शेयर करें

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2022। Sri Lanka Crisis update : श्रीलंका में राजनीतिक व आर्थिक संकट बरकरार है। कल जानकारी मिल थी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर चले गये थे। अब सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति गोटाबाया ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही इस इस्तीफे को श्रीलंका के स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। गोटाबाया राजपक्षे का इस्तीफा मंजूर करने के साथ ही स्पीकर ने कहा है कि सात दिनों के अंदर देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।

श्रीलंका में खराब हालातों में स्पीकर का यह बयान काफी मायने रखता है, क्योंकि बीते दिनों से देश की नाराज जनता राष्ट्रपति के इस्तीफे के साथ ही नए राष्ट्रपति की मांग कर रही है।

कुछ देर में श्रीलंका के स्पीकर देश के अन्य राजनैतिक दलों के नेताओंं के साथ बैठक करने वाले हैं। जिसके बाद ही देश के हालातों ठीक करने पर कार्य किया जाएगा। फिलहाल अभी देश की जनता को शांत करना ही पहला लक्ष्य माना जा रहा है।

राष्ट्रपति ने ईमेल से भेजा अपना इस्तीफा

आपको बता दें कि श्रीलंका में हालात बेकाबू होते ही राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव चले गये थे। इसके बाद जनता ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद राष्ट्रपति गोटाबाया सिंगापुर के लिए रवाना हो गये थे। सिंगापुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने ईमेल करके अपना इस्तीफा सौंपा है। जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है।

विक्रमसिंघे ने संभाली है कार्यवाहक राष्ट्रपति की कमान

राष्ट्रपति के जाने के बाद श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे को नये राष्ट्रपति के निर्वाचित होने तक कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। उन्होंने जनता से देश में शांति व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की है।

शेयर करें