मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

तमिलनाडु के इरोड में श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित

इंडिया वॉइस

आप्क बता दें कि, इस चॉपर में श्री श्री रविशंकर के साथ 4 और लोग सवार थे। मौसम ठीक होने के बाद चॉपर ने दोबारा उड़ान भरी। 50 मिनट रुकने के बाद चॉपर फिर उड़ान भरी।

शेयर करें

Sri Sri Ravi Shankar’s helicopter makes emergency landing: एक बड़ी खबर तमिलनाडु से सामने आ रही है जहां के इरोड शहर में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के चलते चॉपर को यहां उतारा गया। इस चॉपर में श्री श्री रविशंकर के साथ 4 और लोग सवार थे। मौसम ठीक होने के बाद चॉपर ने दोबारा उड़ान भरी। 50 मिनट रुकने के बाद चॉपर फिर उड़ान भरी।

बताया जा रहा है कि श्री श्री रविशंकर चार अन्य लोगों के साथ एक निजी हेलीकॉप्टर से बेंगलुरु से तिरुपुर जा रहे थे। अधिक कोहरे और खराब मौसम के चलते बुधवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। करीब 11:30 बजे यानी 50 मिनट के इंतजार के बाद आसमान काफी साफ हो गया, तब जाकर हेलीकॉप्टर ने दोबारा से उड़ान भरी।

शेयर करें