मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

बीवी श्रीनिवास को महिला की शिकायत पर असम पुलिस का नोटिस

Rakesh

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि असम के दलबदलू सीएम हिमंता बिस्व सरमा जो अमित सरमा को पीछे छोड़ने में लगे हैं वे सुर्खियों में रहने की अपनी इन हरकतों के चलते बदनाम हो चुके हैं..सुरजेवाला ने कहा कि वह कभी पवन खेड़ा, कभी बीवी श्रीनिवास और कभी किसी और को गिरफ्तार करना चाहते हैं

YOUTH CONGRESS
शेयर करें

2 मई को पूछताछ के लिए बुलाया

कांग्रेस के सबसे चहेते कार्यकर्ता और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के घर पर असम पुलिस ने नोटिस चिपकाया है….उन्हें युवा कांग्रेस की असम इकाई की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता की शिकायत के मामले में पूछताछ के लिए 2 मई को दिसपुर बुलाया है….इसे लेकर अब कांग्रेस ने बीजेपी और असम सीएम पर हमला बोला है….कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि असम के दलबदलू सीएम हिमंता बिस्व सरमा जो अमित सरमा को पीछे छोड़ने में लगे हैं वे सुर्खियों में रहने की अपनी इन हरकतों के चलते बदनाम हो चुके हैं..सुरजेवाला ने कहा कि वह कभी पवन खेड़ा, कभी बीवी श्रीनिवास और कभी किसी और को गिरफ्तार करना चाहते हैं…वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कभी एक बार PM उनको शारदा मामले में गिरफ्तार करना चाह रहे थे…और इसलिए वे बीजेपी में शामिल हो गए उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान न दीजिए…

कांग्रेस ने बिस्व सरमा पर साधा निशाना

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट कर जवाब दिया…सरमा ने ट्वीट कर लिखा कि असम पुलिस कानून के मुताबिक काम कर रही है…वर्तमान में एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से IPS की धारा 354 के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है…महिला कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर सुरक्षित वातावरण की कमी के लिए मुझे दोष देना अनुचित है…कृपया आरोपी की कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की सलाह दें…इसके साथ ही असम सीएम ने नोटिस का फोटो भी शेयर किया है….आपको बता दें कि भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास पर उनके ही संगठन की असम इकाई की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है..अंगकिता दत्ता का आरोप है कि बीवी श्रीनिवास उनके साथ 6 महीनें से मानसिक उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव कर रहे थे…उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं को टैग करते हुए ट्वीट भी किया…

मानसिक उत्पीड़न का आरोप

अंगकिता दत्ता ने इसके बाद दिसपुर थाने में FIR दर्ज कराई…शिकायत के मुताबिक श्रीनिवास पिछले 6 महीने से उन पर सेक्सिस्ट रिमार्क इस्तेमाल कर उनका शोषण कर रहे हैं…वरिष्ठ नेताओं से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रहे हैं…पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करते हुए श्रीनिवास को पूछताछ के लिए बुलाया है…वहीं इस मामले में कांग्रेस ने अंगकिता दत्ता को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है….

टैग: congress
शेयर करें