मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

कार्रवाईः बसपा की प्रदेश महासचिव और हरिद्वार लोस क्षेत्र की प्रभारी पार्टी से निष्कासित, खानपुर विधायक की पत्नी हैं सोनिया शर्मा

Rakesh

बसपा की प्रदेश महासचिव और हरिद्वार लोस क्षेत्र की प्रभारी को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगा है। मालूम हो कि उनके पति उमेश शर्मा खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं।

bsp
शेयर करें

हरिद्वार। बसपा की प्रदेश महासचिव और हरिद्वार लोस क्षेत्र की प्रभारी को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगा है। मालूम हो कि उनके पति उमेश शर्मा खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं।

सोनिया शर्मा आने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी की दावेदार भी थीं। उनकी ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी गई थी, लेकिन इससे पहले ही पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

बसपा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है। उनकी ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सोनिया शर्मा की ओर से पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाई जा रही थी। साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी वह संलिप्त पाई जा रही थीं।

यह रिपोर्ट मिलने पर विभिन्न सूत्रों से छानबीन कराने पर इसकी पुष्टि हुई थी। जिससे उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

शेयर करें