मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

Queen Elizabeth II death: महारानी के निधन पर भारत ने रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

इंडिया वॉइस

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि, "दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने फैसला किया है कि 11 सितंबर को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक होगा।"

शेयर करें

Queen Elizabeth II death:कल रात ब्रिटिश महारानी का निधन हो गया, जिससे पूरा ब्रिटेन शोक में डूब गया। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार (9 सितंबर, 2022) को घोषणा की कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के मद्देनजर 11 सितंबर को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने फैसला किया है कि वहां 11 सितंबर को पूरे भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक होगा।

शोक के दिन, राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत में उन सभी भवनों पर आधा मस्तूल फहराया जाएगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। बीबीसी के मुताबिक, एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए महाराज और राष्ट्रमंडल देशों के नए राष्ट्राध्यक्ष के रूप में महारानी के अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे.

ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के गुरुवार को 96 वर्ष की उम्र में निधन के बाद राजनीतिक बिरादरी से शोक की लहर दौड़ गई।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूरा देश शोक में है वहीं, बकिंघम पैलेस के बाहर लोगों को भारी हुजूम उमड़ा है। उनके सम्मान में ब्रिटेन में आज से राजकीय शोक मनाया जाएगा, जोकि 10 से 12 दिन तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तक कि महारानी का अंतिम संस्कार नहीं हो जाता, तब तक राजकीय शोक जारी रहेगा। बता दें कि महारानी का अंतिम संस्कार 10 दिन बाद किया जाएगा। हालांकि अंतिम संस्कार की तारीख घोषित होना अभी बाकी है।

शेयर करें