मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Hamirpur में खाद समस्या को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, समस्या हल ना होने पर दी ये चेतावनी

up bureau

यूपी के हमीरपुर जिले में खाद की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की है

Hamirpur में खाद समस्या को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, समस्या हल ना होने पर दी ये चेतावनी
Hamirpur में खाद समस्या को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, समस्या हल ना होने पर दी ये चेतावनी
शेयर करें

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में खाद की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की है और मांगों से सम्बंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा है धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रही जिसके कारण किसानों की बुवाई पिछड़ रही है जिसके चलते किसानो को लम्बी लम्बी लाइनों में लगने के बाद भी खाद नही मिल पा रही है।

सरीला तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे ये लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है जिनका आरोप है कि खाद के लिए समितियों के बाहर हजारों की संख्या में किसानों के लाईने लग रही है लाइनों में खड़े खड़े किसानों की तबियत खराब हो जाती है लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें समय पर खाद नही मिल पा रही है जिसके कारण जिले का किसान परेशान है खाद न मिलने से परेशान किसान मंहगे दामों में खाद खरीदने को मजबूर हैं सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने की मांग की है और खाद न उपलब्ध कराए जाने पर लगातार आंदोलन की चेतावनी दी है।

शेयर करें