1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जहरीले सांप के साथ किया स्टंट,वीडियो बनाते रहे लोग और सांप से खेलता रहा शख्स, पढ़ें

जहरीले सांप के साथ किया स्टंट,वीडियो बनाते रहे लोग और सांप से खेलता रहा शख्स, पढ़ें

खेल-खेल में ही बड़ा हादसा हो गया कुछ ही देर बाद जहरीले सांप ने युवक के उंगली में काट लिया और युवक की मौत हो गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कहावत है सांप का मंत्र ना जानें और सांप के बिल में हाथ डाले यह चरितार्थ कर रहा है। एक जहरीले सांप के साथ स्टंट करते एक युवक का वायरल वीडियो जहां एक युवक एक जहरीले खतरनाक सांप से बीच चौराहे पर स्टंट कर रहा है कभी अपने गले में लिपट रहा है तो कभी उसके मुंह पर अपने हाथों से छु रहा है तो कभी उसे चुम भी रहा है। कभी उसके मुंह में अपने उंगलियों को डाल दे रहा है लेकिन इस युवक को क्या मालूम कि इस खतरनाक खेल का अंजाम उसकी मौत के रूप में सामने आयेगी।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

लेकिन खेल-खेल में ही बड़ा हादसा हो गया कुछ ही देर बाद जहरीले सांप ने युवक के उंगली में काट लिया और युवक की मौत हो गई। पूरा मामला गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल बाजार का है बताया जाता है कि करमेल गांव के रहने वाले संतोष कुमार गौतम कभी कभार साँप पकड़ने का काम करता था।

वह खुखुन्दु थाना क्षेत्र के जमुआ न.-1 गाँव से सांप पकड़ कर अपने गांव करमेल बाजार चैराहे पर लेकर आया और वह सांप के साथ स्टैंड बाजी करने लगा जो वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से यह व्यक्ति बेखौफ तरीके से सांप से खेल रहा है।

कभी इस जहरीले सांप के मुंह को चूम रहा है तो कभी उसके मुंह पर हाथ फेर रहा है तो वही कभी उसके मुंह में अपनी उंगलियों को डाल रहा है और इस खेल को देखने के लिए आस पास के लोग भी कट्ठा हो गए है इस तस्वीर को देखकर लोग दंग है की जिस विषैले सांप को देखकर लोग भागते हैं य़ह युवक उस विषैले सांप के साथ कैसे स्टंट बाजी कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने इसे कई बार मना किया है लेकिन यह युवक मानने को तैयार नहीं था लगातार स्टंट बाजी कर रहा था उसी बीच इस जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस दिया जिसके बाद युवक धीरे-धीरे बेहोश होने लगा और जमीन पर गिर गया कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पहुंचाया जहा डाक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com