मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

अलग-अलग अवतारों में सुनील ग्रोवर कर रहे लोगों का मनोरंजन

Rakesh

आजकल सुनील ग्रोवर लगातार सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर करते दिखाई दे रहे हैं।जिसमें कभी वह नाई बनकर बाल काटते हैं तो कभी सड़क के किनारे बैठकर कपड़े धोते नज़र आते हैं।

sunil grover
शेयर करें

मुंबई। आजकल सुनील ग्रोवर लगातार सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर करते दिखाई दे रहे हैं।जिसमें कभी वह नाई बनकर बाल काटते हैं तो कभी सड़क के किनारे बैठकर कपड़े धोते नज़र आते हैं।

वीडियो की इसी कड़ी में सुनील का नया वीडियों दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें इस बार कॉमेडियन सड़क किनारे चश्मा बेचते देखे जा रहे है। ये वीडियो सुनील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में सुनील व्हाइट टीशर्ट, ब्लैक जैकेट के साथ हाफ पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वह सड़क किनारे खड़े होकर चश्मे की दुकान में एक राहगीर को धूप का चश्मा बेच रहे हैं। सुनील उस शख्स के चेहरे पर अलग- अलग तरह के चश्मे पहनाते हैं।

इस मजेदार वीडियो के बैकग्राउंड में मोहम्मद रफी का गाना ‘तेरी प्यारी प्यारी सूरत’ बज रहा है जो कि सिटुऐशन पर पूरी तरह से सटीक बैठ रहा है और साथ ही गाने ने वीडियों को और फनी बना दिया है।

सुनील लगातार इस तरह के अजीबोगरीब वीडियों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते है।इससे पहले भी सुनील एक छोटी सी नाई की दुकान के अंदर बैठकर एक शख्स के बाल काटते हुए नजर आए थे,इतना ही नहीं वो कभी सब्जी मंडी में सब्जी बेचते हैं तो कभी सड़क किनारे कपड़े धोते हैं।जिसकों उनके फैंस खूब पसंद भी करते है।

शेयर करें