मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दुनिया

सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई

इंडिया वॉइस

देश के सर्वोच्च न्यायलय के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली।

supreme court
शेयर करें

नई दिल्ली, 21 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट के पास शुक्रवार दोपहर एक शख्स ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने आग को बुझाया। घटना में झुलसे शख्स को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक द्वारा उठाये गए इस कदम को लेकर स्पष्ट जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय एक शख्स ने खुद को सुप्रीम कोर्ट गेट नंबर एक से कुछ दूरी पर आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आग को बुझाकर उसे पीसीआर की मदद से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें