मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्रिकेट

T20 World Cup 2022: आज से आस्ट्रेलिया में शुरू होगा टी-20 विश्व कप, पहले दिन होंगे दो मुकाबले

इंडिया वॉइस

T20 World Cup 2022 : सुपर 12 के दोनों ग्रुप से कुल चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को सिडनी में तो दूसरा 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा. फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में होगा.

शेयर करें

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज आज यानि 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है. इस मेगा इवेंट को दो राउंड में खेला जाएगा. पहले टॉप 8 टीमों में ना जगह बनाने वाली श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, यूएई, नीदरलैंड व नामीबिया जैसी टीमों से राउंड 1 में भिड़ेंगी. इन 8 टीमों में से कुल 4 टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेगी. इसके बाद राउंड 2 यानि की सुपर 12 का आगाज 22 अक्टूबर से होगा. राउंड 1 का पहला मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा, 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे राउंड 1 का आखिरी मैच 21 अक्टूबर को खेला जाएगा. राउंड 2 का आगाज 22 अक्टूबर को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होगा, वहीं सुपर 12 का आखिरी मैच 6 नवंबर को खेला जाएगा.

पहला मैच आज सबसे पहली भिड़ंत श्रीलंका और नामीबिया की होगी.दिन के दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सामने नीदरलैंड्स की टीम होगी. पहले चरण में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी से शीर्ष दो टीमें सुपर-12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. सुपर-12 चरण 22 अक्टूबर से शुरू होगा जहां गत चैंपियन आस्ट्रेलिया का सामना पिछले बार की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड से होगा. भारतीय टीम 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

सेमीफाइनल

नवंबर 9 पहला सेमीफाइनल, सिडनी 1:30 बजे से
नवंबर 10 दूसरा सेमीफाइनल, एडिलेड 1:30 बजे से

फाइनल

नवंबर 13 फाइनल, मेलबर्न 1:30 बजे से

टी20 वर्ल्ड कप 2022 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सभी मुकाबलों का लुत्फ आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं, वहीं भारतीय टीम के मैचों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा. इसी के साथ मोबाइल और लैपटॉप पर टी20 वर्ल्ड कप का मजा लेने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर लॉगिन कर सकते हैं.

शेयर करें