जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 मापी गई। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भूकंप के हल्के झटकों का एहसास हुआ। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किमी दक्षिण पूर्व में रहा।

