मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Turkey-Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में महाप्रलय, विनाशकारी भूकंप से अबतक 24,680 मौत, 85 हजार से ज्यादा घायल

इंडिया वॉइस

Turkiye-Syria Earthquake News: तुर्की और सीरिया में आए इस विनाशकारी भूकंप ने सब कुछ उजाड़ कर रख दिया। अबतक 24,680 मौतें दर्ज की गयी हैं और 85 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आलम यह है कि शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है. अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर उन्हें दफनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं.

शेयर करें

Turkey Syria Devastating Earthquake: तुर्की और सीरिया में आए इस विनाशकारी भूकंप ने सब कुछ उजाड़ कर रख दिया। अबतक 24,680 मौतें दर्ज की गयी हैं और 85 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आलम यह है कि शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है. अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर उन्हें दफनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं. मलबे के ढेर बिखरे पड़े हैं और चारों तरफ चीख-पुकार और मातम है. तुर्की और सीरिया में भारत समेत दुनियाभर से बचावकर्मी भूकंप पीड़ितों (Earthquake Victims) की मदद में जुटे हैं. मलबे से अभी भी शव निकाले जा रहे हैं.

तुर्की और सीरिया में भूकंप से तबाही

तुर्की और सीरिया में भूकंप से हुई तबाही के बाद हालात बदतर होते जा रहे हैं. जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. नए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 24 हजार 680 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, इस आपदा में 85 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. तुर्किये में 20,213 लोगों की जान जा चुकी है और 80 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. कई जगह अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर शवों को दफनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं.

सीरिया में कितने लोगों की मौत?

वहीं, सीरिया (Syria) में 4,467 लोगों की जान गई है और 5 हजार से ज्यादा जख्मी हैं. अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी बीएनओ ने यह जानकारी दी है. मृतकों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि जगह कम पड़ रही है. सीरिया में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए सामूहिक कब्रें बनाई जा रही हैं. अभी बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या में कई गुना ज्यादा बढ़ोतरी होने की आशंका है.

अबतक हुई मौत और जख्मी लोगों के आंकड़े

• कुल मौत- 24,680

• कुल घायल- 85,349

• तुर्किए- 20,213 मौत

• तुर्किए- 80,052 घायल

• सीरिया- 4,467 मौत

• सीरिया- 5,297 घायल

टैग: earthquake
शेयर करें