मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

अर्जेंटीना में तेज भूकंप झटके, रिक्टर स्केल पर 6.5 रही तीव्रता

इंडिया वॉइस

अर्जेंटीना के कार्डोबा शहर से 517 किमी. उत्तर में आज तड़के करीब 3:39 बजे तगड़ा भूकंप (Earthquake) आया है।

शेयर करें

अर्जेंटीना के कार्डोबा शहर से 517 किमी. उत्तर में आज तड़के करीब 3:39 बजे तगड़ा भूकंप (Earthquake) आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक दक्षिण अमेरिका के देश अर्जेंटीना (Argentina) के कॉर्डोबा शहर (Cordoba city) में शनिवार तड़के आए जोरदार भूकंप का केंद्र कॉर्डोबा शहर से 517 किमी।

उत्तर में 586 किमी. की गहराई में बताया गया है। अर्जेंटीना में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने (Richter scale) पर 6.5 मापी गई है। अर्जेंटीना के कॉर्डोबा शहर में शनिवार आए भूकंप के बाद की शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

खबरों के मुताबिक इस तगड़े भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के सैंटियागो डेल एस्टेरो प्रांत के मोंटे क्यूमाडो से 104 किमी दूर था। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक भूकंप 600 किलोमीटर (372.82 मील) की गहराई में आया। जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (US Geological Survey) ने कहा है कि अर्जेंटीना के पड़ोसी देश पराग्वे में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने या भारी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

हालांकि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसके असर वाले इलाकों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। इस भूकंप के झटके से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली थी। जबकि पिछले साल की मई में उत्तरी अर्जेंटीना में रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था

टैग: earthquake
शेयर करें