मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

ईरान में भूकंप के झटके, दो की मौत, 122 घायल; 5.9 की रही तीव्रता

इंडिया वॉइस

ईरान के खोए शहर में शनिवार रात 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 लोग घायल हुए।

शेयर करें

ईरान के खोए शहर में शनिवार रात 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 लोग घायल हुए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे पाया गया। ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के झटके बहुत तेज थे और ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत में कई इलाकों में महसूस किए गए।

राज्य मीडिया के मुताबिक, भूकंप की जानकारी मिलने के बाद बचाव दलों को क्षेत्र में भेजा गया था। साथ ही अस्पतालों को भी नोटिस दिया गया था। बता दें कि कुछ दिन पहले अर्जेंटीना और पराग्वे में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अर्जेंटीना में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं, पराग्वे में धरती हिली थी।

कैसे आता है भूकंप?

धरती के अंदर मौजूद प्लेटों के आपस में टकराने के चलते भूकंप आता है। भू-विज्ञान के जानकार बतातें हैं कि हमारी धरती 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इन प्लेटों के टकराने पर जो ऊर्जा निकलती है, उसे भूकंप कहा जाता है।

जानकार के मुताबिक, धरती के नीचे मौजूद ये प्लेटें बेहद धीमी रफ्तार से घूमती रहती हैं। हर साल ये प्लेटें अपनी जगह से 4-5 मिमी खिसक जाती हैं। इस दौरान कोई प्लेट किसी से दूर हो जाती है तो कोई किसी के नीचे से खिसक जाती है। इसी दौरान प्लेटों के टकराने से भूकंप आता है।

टैग: earthquake
शेयर करें