मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Video- तुर्की और उत्तरी सीरिया में भूकंप से भारी तबाही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल

इंडिया वॉइस

Turkey-Syria Earthquake Video: तुर्की-सीरिया में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटको से 2000 से अधिक लोगों की मौत हो गई,साथ ही इस भूकंप से तुर्की-सीरिया में करीब 3000 इमारतें जमींदोज़ हो गई.

शेयर करें

Ankara. तुर्की-सीरिया में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटको से 2000 से अधिक लोगों की मौत हो गई,साथ ही इस भूकंप से तुर्की-सीरिया में करीब 3000 इमारतें जमींदोज़ हो गई.

इस भूकंप के कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस विडियो को देखकर वहां के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता हैं,7.8 तीव्रता के भूकंप की चपेट में आने के बाद तुर्की में स्थित एक बिल्डिंग देखते ही देखते भरभरा कर नीचे आ गिरी. रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. इस वीडियो को ट्विटर पर दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं.

एक अन्य वीडियो में कंक्रीट के ढेर से एक छोटी बच्ची को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है. मलबे में फंसी इस बच्ची को निकालने के लिए बचाव कर्मी कई घंटो से जुटे हुए थे.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बिल्डिंग भूकंप के बाद सड़क पर जा गिरती है. भूकंप आने के बाद लोग सड़कों पर आ गए थे जिसके बाद भूकंप के बाद मलबे में तब्दील हुई यह ईमारत कैमरे में कैद हो गई. वीडियो तुर्की के सनलीउर्फा का बताया जा रहा है.

आंखो में आंसू भर देने वाली इस वीडियो क्लिप में मलबे से निकाले के गए एक मृत नवजात को गोद में लेकर पिता को रोते हुए देखा जा सकता है. आपदा में मालके के नीचे दबकर मरे बच्चे को पिता बार बार चूम कर रो रहा है. वीडियो को एक लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा गया है.

टैग: earthquake
शेयर करें