मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बांदा में मां ने दो बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत, पति से झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम

HO BUREAU

यूपी के बांदा जिले में दो बच्चों के साथ मां ने नदी में छलांग लगा दी। जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर तीनों को बाहर निकाला।

yamuna river
शेयर करें

बांदा। यूपी के बांदा जिले में दो बच्चों के साथ मां ने नदी में छलांग लगा दी। जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर तीनों को बाहर निकाला।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां सहित बच्चों को नदी से निकलकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पति से झगड़ा होने की वजह से नाराज महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के दादौ यमुना पुल की है।

शेयर करें